For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146906984
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: इस निवेश बदले में कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी

Post Views 11

September 9, 2020

सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में भी निवेश किया था

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की है कि अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक उसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 7,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके बदले में कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इससे पहले सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म में भी निवेश किया था।

लाखों लोगों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा फायदा: अंबानी
सिल्वर लेक के साथ हुई इस डील पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने कहा, "सिल्वर लेक के साथ हो रही पार्टनरशिप से मुझे खुशी है। इससे लाखों लोगों के साथ छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में बहुत जरूरी बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण होगी, ताकि रिटेल ईको सिस्टम के विभिन्न घटक समावेशी विकास प्लेटफॉर्म के निर्माण में सहयोग कर सकें।"

रिलायंस रिटेल की वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपए आंकी गई
रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्वर लेक का यह निवेश रिलायंस रिटेल की 4.21 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के आधार पर किया जा रहा है। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिटेल सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह हिस्सेदारी बिक्री नए शेयर के रूप में की जाएगी। हालांकि, इस हिस्सेदारी बिक्री को लेकर सिल्वर लेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी में मुकेश अंबानी
तेल से लेकर टेलीकॉम कारोबार करने वाले रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के लिए मुकेश अंबानी संभावित निवेशकों की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इंक भी रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। वॉलमार्ट इंक ने 2018 में ही भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को भी खरीदा था।

रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप की डील 24713 करोड़ में हुई
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) फ्यूचर ग्रुप की रिटेल एंड होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रही है। इससे रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजीडे और FBB के 1,800 से अधिक स्टोर्स तक पहुंच बनाएगी, जो देश के 420 शहरों में फैले हुए हैं। यह डील 24713 करोड़ में फाइनल हुई है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) के बारे में
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह रिलायंस ग्रुप की सभी रिटेल कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। 31 मार्च, 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में रिलायंस रिटेल वैंचर्स लिमिटेड का टर्नओवर 162936 करोड़ रुपए रहा। वहीं इस दौरान कंपनी को 5448 करोड़ रुपए का मुनाफा भी हुआ। ये कंपनी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली रिटेल कंपनियों में 56 वें स्थान पर है।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। इसका सालाना टर्नओवर 659205 करोड़ रुपए है। वहीं कंपनी को 31 मार्च 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 39880 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved