For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155895235
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: लॉकअप में रिया चक्रवर्ती पूरी रात ठीक से सो नहीं पाई, वह रात में कई बार उठी और टहलती हुई नजर आई

Post Views 41

September 9, 2020

निचली अदालत ने रिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है, इससे पहले एनसीबी ने उन्हें मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया था

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के लॉकअप से भायखला जेल में शिफ्ट किया। इससे पहले उसने रात लॉकअप में बिताई। दरअसल, एनसीबी ने रिया को कल दोपहर गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाई। वह रात में कई बार उठी और बैरक में टहलती हुई नजर आई।

रिया और शोविक ने जमानत के लिए फिर अपील की
इस बीच, रिया और उसके भाई शोविक ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए फिर याचिका लगाई है। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स का सेवन करती थीं।

रिया से 3 दिन पूछताछ चली
एनसीबी की टीम ने उनसे तीन दिन पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले रिया के भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कर्मचारी रहे दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर अब्देल बासित परिहार, जैद विलात्रा और कैजिन इब्राहिम समेत 9 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सतीश मानशिंदे ने कहा- तीन एजेंसीज एक लड़की के पीछे पड़ी हैं
गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि केंद्र की तीन एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थी, जिसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले बलार्ड एस्टेट में एनसीबी दफ्तर से बाहर आकर एनसीबी के वाहन में बैठते समय रिया ने वहां जुटे मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। काले लिबास में सुबह 10:30 बजे रिया एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं।

सुशांत की बहन ने कहा- भगवान हमारे साथ है
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट में कहा,भगवान हमारे साथ हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,मृत व्यक्ति बोल नहीं सकता इसलिए किसी मृत पर आरोप लगाना शर्म की बात है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved