Post Views 11
September 9, 2020
नरेगा श्रमिको को कोरोना व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया
ग्राम पंचायत सरमालिया में कोविड-19 एवं स्वच्छता कार्यशाला
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ग्राम पंचायत सरमालिया में कोविड-19 एवं स्वच्छता कार्यशाला के दूसरे दिन नरेगा श्रमिको को कोरोना व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। ग्रामपंचायत सरमालिया परिसर में कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर नरेगा श्रमिको को उपाय बताए गए। स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार कछोट व कनिष्ठ लिपिक दौलत सिंह ने सभी को कोरोना महामारी से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूक किया। स्वच्छता एवं कोविड-19 पंचायत प्रभारी पंचायत सहायक श्री किशोर कुमार व ममता कंवर के के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस अवसर पर नरेगा लेबर को सावधानी व सुरक्षा के उपाय बताए। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जनता देवी छोटी देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी ग्राम साथिन जन सेवक वार्ड पंच आदि उपस्थित हुए
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved