For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167583860
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस सरकार की विफलताओ के विरुद्ध भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन

Post Views 11

September 9, 2020

भाजपा आशापुरा व प्रताप मंडल ने सीएम के नाम एसडीओ को सौपा ज्ञापन

कांग्रेस सरकार की विफलताओ के विरुद्ध भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन
भाजपा आशापुरा व प्रताप मंडल ने सीएम के नाम एसडीओ को सौपा ज्ञापन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के निर्देश पर माँ आशापुरा मंडल व महाराणा प्रताप मण्डल के सयुक्त तत्वाधान में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष रामावतार लाटा व नरेश मित्तल के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की 20 माह की विफलताओं को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय उपखण्ड अधिकारी श्वेता चौहान को ज्ञापन सौपा गया । मण्डल अध्यक्ष लाटा के अनुसार ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता के सामने एक नारा दिया था अब होगा न्याय आज 20 माह के बाद भी हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस सरकार के मुखिया से राजस्थान की 8 करोड जनता चीख चीख कर खून के आंसू रो कर पूछ रही है कि ,कब होगा न्याय, लेकिन न्याय करने की जगह राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पानी पी पीकर गरीब विरोधी निर्णय ले रही है । राजस्थान का किसान बेहाल हो रहा है कांग्रेस ने चुनावो में सरकार  बनने के 10 दिन में समस्त किसानो के कर्ज माफी की बात कही थी लेकिन आज भी सरकारी बैंक ,ग्रामीण बैंक वाणिज्यिक बैंक में 22 लाख किसान कर्ज माफी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किंतु सरकार किसानों का एक फूटी कौड़ी भी माफ नहीं कर पाई साथ ही लगातार बढते बिजली के बिलों ने किसान की कमर तोड रखी है। इसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी मण्डल ब्यावर के पदाधिकारी राजस्थान सरकार  से मांग करते हैं कि उपरोक्त सभी समस्याओं पर सरकार तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करें। जनता के हितों के लिए हम यह लड़ाई गांव गांव ढाणी ढाणी से लेकर राजस्थान की राजधानी तक लेकर जाएंगे । मण्डल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत, सभापति नरेश कनोजिया, उपसभापति रिखबचंद खटोड, भाजपा अजमेर देहात महामंत्री पवन जैन, मण्डल महामंत्री संतोष जाग्रत, मुकेश घावरी, नवल मुरारका, सत्येंद्र यादव, आई.टी. जिला संयोजक दिलीप शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजेन्द्र बागडी, मण्डल उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, मूलसिंह राजपुरोहित, हेमन्त चंदेल,अनिल जांगिड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे । 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved