For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146998638
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप | 

अजमेर न्यूज़: दादा के साथ धक्कामुक्की करने पर नाबालिग ने कोलिस को मारा

Post Views 11

September 9, 2020

बिच्छु गेंग के सरगना की हत्या के दोनो नाबालिग आरोपीयो जुर्म स्वीकारा

दादा के साथ धक्कामुक्की करने पर नाबालिग ने कोलिस को मारा
बिच्छु गेंग के सरगना की हत्या के दोनो नाबालिग आरोपीयो जुर्म स्वीकारा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शनिवार की देर रात्रि श्री सीमेंट के मुख्य द्वार के सामने हुई बिच्छू गेंग के मुख्य सरगना अँधेरी देवरी निवासी पुखराज उर्फ़ कोलिस पुत्र अमर सिंह की हत्या का पुलिस द्वारा 72 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण किशन सिंह भाटी,वृताधिकारी हीरालाल सैनी और सदर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा द्वारा ली गई संयुक्त प्रेस वार्ता में घटनाक्रम से जुड़े विषयो की जानकारी दी गई। हत्या काण्ड के दो आरोपी जो की नाबालिग है जिन्होंने पूछताछ के दौरान स्वीकार भी किया हैै। पूछताछ में बताया गया कि केंसर रोग से ग्रसित हो जाने पर करीब 10 माह पूर्व देवमाली स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए लेेेकर गया था। वापस आते समय रात का समय था और अंधेरी देवरी के पास पुखराज उर्फ कोलिस ने मोटरसाइकिल रोककर  हमारे साथ मारपीट की साथ ही दादा को धक्का देकर गिरा दिया था और गाली गलौज की थी। दो माह पूर्व उसके दादा का स्वर्गवास हो जाने के बाद से ही वो इस अपमान का बदला लेने की फिराक में था और शनिवार की रात्रि वो श्री सीमेंट के मुख्य द्वार पर मोबाइल से बात करते दिखाई दे गया था और पिस्तौल से सारी गोलिया उस पर चला दी और फिर घर चला गया था। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको ने वारदात में प्रयूक्त देशी पिस्तौल भी दस माह पूर्व कृषि मंडी के पास हितेश और आयुष नाम के यूवक से खरीदना बताया। जिनकी भी कुछ समय पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है। दोनों बालको से गहनता से पूछताछ और अनुसंधान ज़ारी है। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक माणक चंद,सुखराम चौधरी और कांस्टेबल शेर सिंह,मोहित,देशराज,गोपीराम,बलवीर सिंह,रामाकिशन,राजू राम,भगवान् सिंह,भवानी सिंह आदि थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved