For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167955409
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: जैन एकता, मैत्री सद्भावना एवम सामहिक क्षमापना कार्यक्रम

Post Views 11

September 8, 2020

जैन एकता, मैत्री सद्भावना  एवम सामहिक  क्षमापना कार्यक्रम

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा ज़ूम एप के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर दिगम्बर एवम श्वेतांबर जैन समाज का जैन एकता मैत्री सद्भावना कार्यक्रम बहुत ही गरिमा पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुवा 
युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली निवासी माननीय मनिन्दर जी जैन  द्वारा श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्जलवित कर किया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज के दोनों वर्गों की राष्ट्रीय स्तर पर महावीर देशना कमेटी बनाई गई है जो आगे की रूप रेखा तैयार कर आने वाले सभी पर्व एक साथ मनाएगी जैसे महावीर जयंती,महावीर निर्वाण पर्व,क्षमावणी पर्व आदि 
महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष  शीला  डोडिया जयपुर ने बताया कि यदि दोनों समाज एक साथ आते है तो आने वाले वर्ष में के पर्युषण पर्व 18 दिन तक मनाए जाएंगे
संमिति संरक्षक  निर्मला  पांड्या ने बताया कि श्वेतांबर समाज अजमेर के संघपति शिखरचंद सिंघी ने सहमति देते हुवे  दोनो जैन समाज के द्वारा किये जा रहे धार्मिक अनुष्ठान पूर्व की भांति किये जायेंगे व बड़े कार्यक्रम एक साथ मनाए जा सकते है
इस अवसर पर आदर्शनगर संमिति अध्यक्ष  संजय जैन कावड़िया,प्राज्ञ जैन संमिति के मंत्री  पदमचंद जैन खटोड़,
महासंमिति के महामंत्री  प्रकाशचंद्र पाटनी,बीकानेर के समाजश्रेष्ठी नरेंद्र बाकलीवाल,नैनीताल के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन,बेंगलोर से सीए निशांत जैन,विभा जैन, गुंजन जैन, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये 
इस अवसर जैन भजन गायक अंकित जैन ने भजनो की प्रस्तुति  व मंगलाचरण सिंपल पाटनी किया 
अंत मे युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी व जैन समाज के अतुल पाटनी ने आभार व्यक्त किया 
मंच का संचालन पंचशीलनगर के  राजेन्द्र पाटोदी  व  भावना  वीरेंद्र बाकलीवाल ने किया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved