For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155799090
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: यहाँ बैंकिंग व्यवसाय की अपार संभावनाएँ हैं:- संवासिया,

Post Views 101

September 8, 2020

बैंक ऑफ इंडिया की ब्यावर शाखा का उद्धघाटन

यहाँ बैंकिंग व्यवसाय की अपार संभावनाएँ हैं:- संवासिया
बैंक ऑफ इंडिया की ब्यावर शाखा का उद्धघाटन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस पर ब्यावर शाखा का उद्धघाटन जोधपुर अंचल के आंचलिक प्रबन्धक एवं उप महाप्रबंधक श्री बी एस चौहान द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है कि बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक है। जिसकी देश-विदेश में 5000 से अधिक शाखाएँ हैं। बैंक का कुल कारोबार 10 लाख करोड रुपए से भी अधिक है। चौहान ने बताया की ब्यावर शाखा, जोधपुर अंचल की 59वीं शाखा है। एवं वर्तमान में हमारे बैंक की राजस्थान के समस्त जिलों में उपस्थिति है। चौहान द्वारा बताया गया की कैसे हमारी बैंक शाखाएँ इस कोरोना महामारी एवं गंभीर व चुनौतीपूर्ण समय में भी ग्राहकों तक निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाएँ पहुँचा रही हैं। इस मौके पर शाखा प्रबन्धक मनीष सवांसिया ने बताया कि चूंकि ब्यावर एक बडा अच्छा एवं समृद्ध क्षेत्र है। अत: यहाँ बैंकिंग व्यवसाय की अपार संभावनाएँ हैं। सवांसिया ने बताया की शाखा उद्धघाटन समारोह के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं बैंक द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के सम्बन्ध में जारी समस्त दिशा निर्देशों की अनुपलना की गई है। सवांसिया द्वारा विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में ग्राहकों को विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में चौहान द्वारा समस्त बैंक शाखा स्टाफ को शुभकामनाएँ दी गई एवं ग्राहकों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।   


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved