For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146998343
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: कैलिफोर्निया जंगलों में आग से बढ़ा रिकॉर्ड तापमान, 207 लोगों को अब तक किया गया एयरलिफ्ट

Post Views 11

September 8, 2020

जिन शहरों में आपातकाल लगाया गया उनमें फ्रेंस, मदेरा, मरिपोसा, सैन बर्नार्डिनो और सैन डियागो शामिल हैं।

कैलिफोर्निया के जंगलों में बेहद भीषण आग लगी हुई है। फंसे लोगों को बचाने के लिए अब तक 207 लोगों को एयरलिफ्ट कराया जा चुका है। आग के चलते लॉस एंजेलिस में तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया जबकि वुडलैंड हिल्स में 49.4 और सैन फ्रांसिस्को में यह 37.7 डिग्री तक चला गया है। जबकि गवर्नर गाविन न्यूजोम ने आग के  चलते पांच काउंटी में आपातकाल लगाना पड़ा है।  

जिन शहरों में आपातकाल लगाया गया उनमें फ्रेंस, मदेरा, मरिपोसा, सैन बर्नार्डिनो और सैन डियागो शामिल हैं। आग के चलते राज्य में बिजली प्लांटों को भी बंद करना पड़ा है। करीब 70 हजार घरों और बिजनेस हाउस की बिजली काटनी पड़ गई। आशंका है पावर प्लांट के आग की चपेट में आने से राज्य में ब्लैक आउट हो सकता है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।


यही वजह है कि लोगों को यहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 हजार फायर फाइटर लगे हुए हैं। जंगल में करीब दो दर्जन जगहों पर आग लगी हुई है और यह लगातार फैलती जा रही है। अब तब 8 लोग आग के चलते मारे जा चुके हैं और 33 हजार भवन भेंट चढ़ चुके हैं। पिछले तीन हफ्तों से कैलिफोर्निया के जंगल धधक रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved