For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167566320
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी, दुनिया को अगली महामारी के लिए रहना होगा तैयार

Post Views 11

September 8, 2020

दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया

पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए भी तैयार रहना चाहिए। 
दरअसल, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने सोमवार को कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया।
चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सामने आए पहले कोरोना वायरस मामले के बाद अब तक दुनिया में 2.7 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 8,88,326 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। 


डब्ल्यूएचओ के जेनेवा स्थित मुख्यालय में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा, यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार होना चाहिए। इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।

लंबे समय तक रह सकता है कोरोना वायरस
इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की, जिसमें संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय तक के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। 

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि समिति ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये समिति चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved