For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156057252
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: फिर 13 पुरुष व 13 महिलाए हुई कोरोना संक्रमित

Post Views 11

September 7, 2020

ब्यावर क्षैत्र में कोविड मरीजो का आंकडा पहुंचा 731 तक

फिर 13 पुरुष व 13 महिलाए हुई कोरोना संक्रमित 
ब्यावर क्षैत्र में कोविड मरीजो का आंकडा पहुंचा 731 तक 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)।  शहर के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है लेकिन प्रशासन अभी भी सुस्ती के आलम में है। शनिवार को एक भी संक्रमित  नहीं मिलने की सुचना से कुछ राहत का अहसास हुआ लेकिन उसकी कसर सोमवार को मिली सुचना ने पूरी कर दी। रविवार को 13 महिला और 13 पुरुष संक्रमितों के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रात: 25 मरीज़ो के एक साथ मिलने की सुचना मिली और दोपहर एक अन्य की सुचना मिलने के साथ ही कुल संख्या 26 हो गई। जिस प्रकार शहर के हर क्षेत्र से मरीज़ो की संख्या बढ़ रही है अनुमान लगाया जा सकता है की संक्रमण हर हिस्से में अपने पाँव फैला चूका है। प्राप्त हुई रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया की लापरवाही प्रशासन और आमजन दोनों की है। हर आम आदमी सोचने को मजबूर है कि आखिर करें तो क्या करें।  इस प्रकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो से मिले संक्रमित मरीज़ो की संख्या का आंकड़ा 731 तक पहुंच जाना अत्यंत भयावह है। सवाल उठता है कि जब डॉक्टर खुद पॉज़िटिव है तो मरीज़ की जांच कैसे कर रहे है ? सम्भवतया राजकीय अमृत कोर अस्पताल के आधे से ज़्यादा डॉक्टर संक्रमित है। कई डॉक्टर तो खुद अपनी जांच से कतराते है। अपना नाम नही बताने की शर्त पर अस्पताल के ही डॉक्टर ने जानकारी दी की अस्पताल के हर डॉक्टर की सेम्पलिंग लेकर आवश्यक रूप से जांच करवाई जाए। कोविड सेंटर में सभी डॉक्टर एक साथ काम कर रहे है, चाय पी रहे,साथ बेठ रहे है फिर उन्ही मे से जिसकी जांच हो वो पॉज़िटिव वरना नेगेटिव ? नियमो के तहत कोविड सेंटर में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर को 7 दिवसीय ड्यूटी के बाद 7 दिन रेस्ट और उसके बाद कोरोना जांच के बाद पुन: ड्यूटी पर लेने का प्रावधान है लेकिन इन सभी नियमो को ताक में रखा गया है। कुछ दिनों पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी की संक्रमित मिले उसी घर का मालिक ड्यूटी पर जा रहा है,घरवाले खुले आम बाज़ार में घूम रहे,ट्रेनिंग में आई नर्सिंग स्टाफ की लडकिया संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल जा रही। आखिर यह सब क्या हो रहा ? आखिर सरकार की मंशा क्या है ? शहर में गिने चुने लोग मास्क पहन रहे,सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे लेकिन बाकी के लोगो की लापरवाही का खामियाजा तो सभी को भुगतना पड़ रहा है। केवल कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने या फोटो खिंचवाने से काम नही होनेवाला। जब तक सभी मिलकर एक साथ कोरोना के खिलाफ जंग नही लड़ेंगे सफलता प्राप्त करनी तो दूर की बात रही खुद ही स्वाहा हो जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved