For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147296277
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत बलदेव नगर में निर्माणाधीन मकान में जवाजा हाल बोराज निवासी 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र श्रवण सिंह का पानी के टैंक में मिला शव, |  Ajmer Breaking News: 11 जुलाई शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात,लगभग 880 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण,  |  Ajmer Breaking News: 84 साल पुराने शिव मंदिर में आज होगी भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन | 

राजस्थान न्यूज़: मंदिरों में घंटियों को छूने की मनाही, भगवान को भी नहीं छू सकेंगे भक्त; जयपुर में मोती डूंगरी जैसे कई बड़े मंदिर अभी बंद

Post Views 11

September 7, 2020

जयपुर में गोविंद देव जी, मोती डूंगरी, झारखंड़ महादेव जैसे बंड़े मंदिर अभी नहीं खुले हैं

सोमवार से प्रदेश के 171 दिन बाद धार्मिक स्थलों के पट खुल गए हैं। वहीं, कुछ बड़े मंदिरों को मंदिर प्रशासन ने फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है। इनमें जयपुर के मोती डूंगरी, झारखंड़ महादेव जैसे मंदिर हैं। गाइडलाइन के मुताबिक, मंदिरों में हैंड सैनिटाइजर करके और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही भक्तों को एंट्री दी जाएगी। साथ ही, दर्शन के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंदिरों की घंटियों को छूने पर भी पाबंदी है। भक्तों को अभी भगवान को छूने की भी मनाही है।

जयपुर स्थित चमत्कारेश्वर मंदिर में पहुंचे भक्त।
जयपुर में गोविंद जी मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर में लाखों भक्त आते हैं। इनमें बच्चे, बूढ़े भी होते हैं। जब तक विस्तृत रूप रेखा तैयार नहीं होती तब तक मंदिर प्रशासन के लिए दर्शन करवाना संभव नहीं है। सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें यह भी नहीं लिखा कि मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर सेवा करने वाला कोई संक्रमित होता है तो क्वारैंटाइन का नियम किस तरह से लागू होगा।

चमत्कारेश्वर मंदिर में भक्तों को थर्मल स्कैनिंग के बाद मिली एंट्री।
ऐसी रही व्यवस्था

चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, यहां पर मुख्य द्वार पर लगे घंटे को बांधकर रखा गया।
झोटवाड़ा रोड पर चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा गया। यहां पर भी मुख्य गेट पर सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है।
खोले के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने हेतु गोले बनाए गए। इस दौरान मंदिर महंत और प्रबंधक एक बीएम शर्मा भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved