For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167861389
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: बीएसएफ प्रमुख ने एलओसी पर जवानों से कहा- हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं चीन और पाक

Post Views 11

September 7, 2020

चीन भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं। ऐसे में सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है।

जम्मू की तीन दिनों की यात्रा के आखिरी दिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने राजौरी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया। उन्होंने बल के सीमा रक्षा की अग्रिम पंक्ति में खड़े होने की बात दोहराते हुए कहा, चीन और पाकिस्तान हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं।


सेना के पास 744 किलोमीटर लंबी एलओसी की परिचालन कमान है लेकिन बीएसएफ को सेना की सहायता के लिए तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, अपनी यात्रा के तीसरे दिन रविवार को बीएसएफ के महानिदेशक, राकेश अस्थाना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में विभिन्न रक्षा स्थानों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ एसएस पवार, एडीजी (डब्ल्यूसी) और बीएसएफ के आईजी, जम्मू फ्रंटियर, एनएस जामवाल थे।

ऑपरेशनल तैयारियों और स्थिति के बारे में डीजी को डीआईजी राजौरी आईडी सिंह और एलओसी के फील्ड कमांडरों ने जानकारी दी। वर्चस्व बनाए रखते हुए सैनिकों द्वारा अपनाए गए उपायों की सराहना करते हुए महानिदेशक ने सुरक्षा चुनौतियों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल को देखते हुए, महानिदेशक ने सभी रैंकों से अनुशासन और व्यावसायिकता के उच्च स्तर को बनाए रखने को कहा। उन्होंने जम्मू में बीएसएफ पलौरा कैंप में सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चूंकी पाकिस्तान और चीन भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं। ऐसे में सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है।


प्रवक्ता ने डीजी के हवाले से कहा, यह सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि हमारे दोनों पड़ोसी देश हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं। इसलिए हमारी भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हम भारतीय रक्षा की पहली पंक्ति हैं।’ उन्होंने बीएसएफ जवानों की सराहना की जो विषम परिस्थितियों मे भी चौबीसों घंटे देश की सीमा की रक्षा करते हैं। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved