For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147156148
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति, पीएम आज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों को करेंगे संबोधित 

Post Views 11

September 7, 2020

एनईपी भारत को एक समान और जीवंत ज्ञान समाज बनाने के लिए प्रयास करता है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सोमवार से शुरू हो रहे राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएमओ ने रविवार को बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘उच्चतर शिक्षा के सुधारों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका’ शीर्षक वाले इस सम्मेलन में सभी राज्याें के शिक्षा मंत्री, सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। पीएमओ ने बयान में कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को एक न्यायसंगत और जीवंत ज्ञान समाज बनाने के लिए प्रयासरत है।

इस सम्मेलन को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के कुछ अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के कुछ मुद्दों को उठाने की संभावना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चटर्जी के राज्य माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को नहीं लेने के प्रस्ताव का विरोध करने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस नीति के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी और कहा था कि राज्यों को इस नीति से दूर नहीं किया जा सकता है, क्योंकि शिक्षा का मुद्दा समवर्ती सूची की श्रेणी में आता है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 29 जुलाई को मंजूरी दी गई थी। 

एनईपी भारत को एक समान और जीवंत ज्ञान समाज बनाने के लिए प्रयास करता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह भारत केंद्रित शिक्षा प्रणाली को लागू करता है जो भारत को वैश्विक महाशक्ति में बदलने में सीधे योगदान देता है।

एनईपी से देश की शिक्षा प्रणाली में प्रतिमान बदलाव होगा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित एक नए आत्मनिर्भर भारत के लिए एक सक्षम और सुदृढ़ शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved