Post Views 61
September 6, 2020
कल से खोली जाएगी अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह
जायरीनो को रखना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान
केंद्रीय सरकार के अनुसार अनलॉक 4 में धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को भी खोली जायेगी कोरोना के चलते कुछ नियम बनाये गए है, जिनका जायरीनो और आमजन को नियमित रूप से पालन करना होगा। इसी के साथ विशेष दिशा निर्देशों के साथ सभी इन्तज़ाम किये गए है इसके चलते दरगाह को जयपुर से विशेष टीम बुलाकर मशीनो के जरीये आयुर्वेदिक दवाइयों के माध्यम से सेनेटाइज़ करवाया गया और आमजन के खड़े होने के लिए 6 फीट के अंतराल मे सर्कल बनाए गए है । दरगाह कमिटी के उप नाजिम आदिल हुसैन ने बताया की दरगाह आने वाले जायरीनो की सुख सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सेनेटाइज़ किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण नही फैले उन्होंने बताया की कल से दरगाह खुलेगी। जिसमे बुलंद दरवाजा सहित तीन अन्य गेट प्रवेश के लिए खोले जायेगे। साथ में सेनेटाइजर टेम्प्रेचर मशीन और सोशल दिस्टेन्सिंग की पालना का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved