For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167566524
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कल खुलेंगे पुष्कर के विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट

Post Views 11

September 6, 2020

साढे चार माह बाद श्रद्धालु कर पाएंगे जगत पिता के दर्शन

कल खुलेंगे पुष्कर के विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट

साढे चार माह बाद श्रद्धालु कर पाएंगे जगत पिता के दर्शन

पुष्कर के विश्वविख्यात जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट लगभग साढ़े चार माह  बाद  7 सितंबर को आम श्रद्धालूओं के लिए खोल दोए जाएंगे।जिला प्रशासन ने लॉकडाउन गाइडलाइन के तहत श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ दर्शन कराने की व्यवस्थाएं शुरू कर दी है अब तक की जा रही व्यवस्थाओं के अनुसार ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के लिए 2 गज की दूरी के फैसले के साथ  प्रवेश कर सकेंगे इसके लिए मंदिर की सीढ़ियों पर दो 2 गज की दूरी के लाल गोले बनाए गए हैं जिनमें खड़े होकर ही श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे गर्भ ग्रह में  विराजित जगतपिता ब्रह्मा गायत्री की मूर्ति का श्रद्धालु लगभग 18 फीट दूर से दर्शन कर पाएंगे मंदिर प्रवेश करने के साथ ही रस्सियां बांधी गई है सभी श्रद्धालु लाल गोले से गुजरते हुए रसियों के  सहारे पहुंचकर ब्रह्मा मूर्ति से करीब 18 फीट दूरी से हाथ जोड़कर केवल दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को फूल प्रसाद माला जल चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी पुजारी लक्ष्मी निवास वशिष्ठ ने बताया कि 7 सितंबर को प्रातः 5:30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में आरती के साथ ही ब्रह्मा मंदिर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा रात्रि 9:00 बजे तक होंगे इस दौरान हमेशा की तरह दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे । sdo दिलीप सिंह राठौड़  ने  शनिवार की शाम मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved