For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178958128
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: शिक्षको को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस

Post Views 21

September 6, 2020

ऑनलाइन अभिरुचि शिविर में शिक्षकों को सम्मानित किया

शिक्षको को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस 
ऑनलाइन अभिरुचि शिविर में शिक्षकों को सम्मानित किया 
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारत विकास परिषद , ब्यावर शाखा द्वारा आज 05 सितम्बर , शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर भाविप द्वारा आयोजित नि:शुल्क ऑनलाइन अभिरुचि शिविर के सभी प्रतिभावान प्रशिक्षको शिक्षकों का सोशलडिस्टेंसिग की पालना करते हुवे सम्मान किया। भाविप सचिव प्रशान्त पाबुवाल ने बताया कि आज प्रात: ऑनलाइन आयोजित नि:शुल्क अभिरुचि शिविर में सिखाये गये अलग अलग कोर्स के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। योग प्रशिक्षक के लिये भारतेन्दु श्रीमाली को, स्पोकिग इंग्लिश कोर्स के लिए ज्योति माहेश्वरी को, आईसक्रीम व केक कोर्स के लिए अमिता गुप्ता को, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कोर्स के लिये नीरू सिंहल को, सेल्फ पार्लर कोर्स सिखाने के लिये - प्रतिभा शर्मा को । स्केचिंग व कार्ड मेकिंग कार्स सीखने के लिए महिमा मित्तल को, केक व बेक सिखाने के लिए शिवाली गुप्ता को, नृत्य कला के लिए सौभ्या खण्डेलवाल को, माइंड केयर कोर्स लाईव के लिये प्रांजुल सोमानी को,  मार्कटेल व केक कोर्स के लिये ऋषिका अग्रवाल को, मास्क मेकिंग सिखाने के लिए सौभ्या जैन को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र व मास्क देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष  राजेंद्र काबरा ने बताया कि नि:शुल्क अभिरूचि शिविर में लगभग 6,200 से ज्यादा पंजीयन हुवे जिसे 26 ग्रुपो में जोडा गया । अभिरूचि शिविर में हर उम्र के महिलाओं व बच्चों ने बढ चढ कर भाग लिया। सभी प्रशिक्षको, शिक्षकों को मिले सम्मान पर शिक्षक दिवस की बधाई दी। एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र काबरा, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता , सचिव प्रशान्त पाबुवाल व शिविर प्रभारी श्रीमती ज्योति माहेश्वरी, अमिता गुप्ता आदि उपस्थित हुए। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved