For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167583734
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: अनलॉक-4 में बेंगलुरू के लिए मिली ट्रेन, चेन्नई, पुणे बाड़मेर, बीकानेर, हरिद्वार के लिए अब भी कोई संपर्क नहीं

Post Views 11

September 6, 2020

एग्जाम स्पेशल में 26 फीसदी ही बुकिंग मिली, एग्जाम स्पेशल के नाम पर जयपुर के लिए ट्रेन रवाना

कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों में से कुछ को अब अनलॉक-4 में स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया जा रहा है। देशभर के लिए जारी की गई 40 जोड़ी ट्रेनों की सूची में जोधपुर के लिए दो जोड़ी ट्रेन की घोषणा हुई है। बीकानेर से यशवंतपुर जोधपुर के रास्ते शुरू हो रही है तो दिल्ली के लिए एक और ट्रेन मिल गई है। हालांकि जोधपुर काे अब भी चेन्नई, पुणे, बाड़मेर, बीकानेर, हरिद्वार के लिए कोई ट्रेन नहीं दी गई है।

दरअसल, लॉकडाउन के बाद जून में रेलवे ने जब 100 जोड़ी ट्रेन शुरू की थी तो जोधपुर को हावड़ा सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी व बांद्रा के लिए सूर्यनगरी एक्सप्रेस ही दी गई। अब जोधपुर को दो ट्रेन और मिली हैं। ट्रेन संख्या 02481/02482 जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन और 06587/06588 बीकानेर-यशवंतपुर सप्ताह में दो दिन पूर्व में चलने वाली नियमित ट्रेन के टाइम टेबल के मुताबिक ही 12 सितंबर से चलेंगी।

एग्जाम स्पेशल में 26 फीसदी ही बुकिंग मिली
रेलवे ने शनिवार देर रात जोधपुर से एग्जाम स्पेशल के नाम पर जयपुर के लिए ट्रेन रवाना की। इस ट्रेन की घोषणा एक दिन पहले ही की गई थी, ऐसे में कुल 939 सीट में से 244 के लिए ही बुकिंग मिली। चार्ट बनने के बाद ट्रेन रवाना होने से पहले 695 सीट खाली थीं। रेलवे ने इस ट्रेन में केवल सैकंड सीटिंग कोच ही लगाए। जोधपुर से देर रात 12:30 बजे रवानगी और एग्जाम स्पेशल नाम होने के कारण इस ट्रेन को ज्यादा यात्री नहीं मिले।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved