For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155827341
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: एक और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है उत्तर कोरिया

Post Views 11

September 6, 2020

उत्तर कोरिया ने 2017 से ही लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण और परमाणु परीक्षण स्थगित रखा था।

उत्तर कोरिया के एक जहाज की सैटेलाइट तस्वीरों से किम जोंग उन के नए इरादों का पता चलता है। तस्वीरें बता रही हैं कि ये देश मीडियम रेंज की पनडु्ब्बी से लॉन्च करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। शुक्रवार को यूएस थिंक टैंक ने ये जानकारी दी। 
सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने कहा कि उत्तर कोरिया के सिनपो जहाज की तस्वीरें उसकी वेबसाइट पर छपी हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसा लगता है कि यहां एक और मिसाइल परीक्षण की तैयारी हो रही है। ये मिसाइल पनडुब्बी से लाॉन्च होने वाली पुकगुकसोंग-3 हो सकती है। 
 उत्तर कोरिया का कहना है कि अपनी रक्षा के लिए उसने पिछले साल अक्तूबर में उसने इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल एक एसएलबीएम मिसाइल थी।  
  
विश्लेषकों ने माना था कि अमेरिका के साथ परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत शुरू होने के बाद उत्तर कोरिया द्वारा किया गया ये सबसे उकसाऊ मिसाइल परीक्षण था। 

उत्तर कोरिया ने 2017 से ही लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण और परमाणु परीक्षण स्थगित रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम छोड़ने को कहा था जिसमें उन्हें आंशिक सफलता भी मिली थी।   
 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved