For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167979024
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अपनी मौत का सीधा प्रसारण कर रहा था शख्स, फेसबुक ने किया ब्लॉक

Post Views 11

September 6, 2020

इस मामले पर फेसबुक ने बयान दिया कि वह एलेन द्वारा अपनी स्थिति पर लोगों का ध्यान आकर्षित के निर्णय का सम्मान करता है।

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फ्रांस के 57 वर्षीय एलेन कॉक ने शनिवार से फेसबुक पर अपनी मौत का सीधा प्रसारण शुरू किया। लेकिन इसे दोपहर को फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया।
एलेन की इच्छा मृत्यु का प्रस्ताव फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों नकार चुके हैं। इसके बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया था। अपने प्रोफाइल से लाइव स्ट्रीम फीचर ब्लॉक करने को एलेन ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा और भेदभाव करार दिया है।
एलेन कॉक ने शुक्रवार रात फेसबुक पर कहा था, अब मेरी मुक्ति की यात्रा शुरू होती है। मैं खुश व शांति में हूं, मैंने अपना मन बना लिया है। उसने एलान किया कि शनिवार से भोजन, पानी और दवाएं लेना बंद कर देंगे।वे 34 वर्ष से पाचन प्रक्रिया से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्हें ड्रिप पर रखा जाता है। पाचन तंत्र को कोलोस्टमी बैग से जोड़ा गया है। वे लगातार दर्द महसूस करते हैं।

फेसबुक ने कहा कि नहीं दे सकते आत्महत्या प्रसारण की अनुमति
इस मामले पर फेसबुक ने बयान दिया कि वह एलेन द्वारा अपनी स्थिति पर लोगों का ध्यान आकर्षित के निर्णय का सम्मान करता है। आत्महत्या प्रसारण की अनुमति नहीं देता। कई इंटरनेट यूजर्स ने एलेन का समर्थन किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved