Post Views 61
September 4, 2020
अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक के नाम से धोखाधड़ी करने की की गई कोशिश
प्रदेश के जाने-माने बिल्डर के साथ जालसाजी का किया गया प्रयास
अजमेर में धोखाधड़ी व जालसाजी की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं कहीं किसी के नाम से रुपए ऐंठने की बात आती है तो कभी किसी के नाम से जालसाजों के हौसले बुलंद हैं प्रशासन की अनदेखी कर जालसाज अपने जाल फैलाने में लगे हुए हैं ऐसा ही एक बहुत बड़ा मामला अजमेर में सामने आया जिसमें अजमेर के ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक समीर सिंह के नाम पर प्रदेश के जाने-माने बिल्डर के साथ जालसाजी का प्रयास किया गया गनीमत रही कि धोखाधड़ी की वारदात घटित होने से पहले जालसाजी का पता चल गया, मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर जिला पुलिस ने जालसाज को ट्रेस करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है