For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155806484
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: ब्यावर, जैतारण और राजसमन्द की रेल मांगों की रखी बात

Post Views 41

September 4, 2020

सासंद दीया कुमारी ने रेल राज्य मंत्री व बोर्ड चैयरमेन से की मुलाकात

ब्यावर, जैतारण और राजसमन्द की रेल मांगों की रखी बात 
सासंद दीया कुमारी ने रेल राज्य मंत्री व बोर्ड चैयरमेन से की मुलाकात 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। रेल सेवा आम आदमी की लाइफ लाइन मानी जाती है, पहले से मिल रही रेल सेवाओं में कटौती करने के स्थान पर विस्तार करना चाहिए ताकि जनता को और अधिक राहत मिल सके। दिल्ली में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी से मुलाकात के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की विभिन्न रेल समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से मेडता और डेगाणा में लीलण एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित न करते हुए उसे पुराने रुट के अनुसार ही चलाये जाने तथा दिल्ली से बाडमेर तक विस्तारित की गई हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मेडता रोड जंक्शन व डेगाना जंक्शन में दिए जाने के साथ ही जेतारण में ट्रेनों के ठहराव और बर-बिलाड़ा नई रेल लाइन, ब्यावर में ट्रेनों के ठहराव और राजसमन्द में ब्रॉडगेज कार्य शुरू करने की मांग रखी। राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगडी के साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से भी मुलाकात कर गाड़ी संख्या 12467/12468 लीलण एक्सप्रेस के हाल ही में किये गये मार्ग परिवर्तन के आदेश को निरस्त कर पूर्व के मार्ग पर यथावत रखने एंव गाड़ी संख्या 12333/12334 हावडा- आनन्दविहार के हाल ही में बाड़मेर तक हुए विस्तार के आदेश में डेगाना और मेड़ता रोड़ जंक्शन पर ठहराव देने की मांग की। वहीं सांसद ने बुटाटी धाम, मीरा नगरी मेड़ता एवं डेगाना व आस पास के यात्रियों को होने वाली भारी असुविधा के बारे में भी अवगत कराया। गौरतलब है कि जयपुर से जैसलमेर के बीच लीलण एक्सप्रेस संचालित है जिसमें राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के डेगाना, मेड़ता रोड़ एवं रेण रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री एवं धार्मिक श्रृद्धालु अपनी यात्रा करते है, ऐसे में इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तन से क्षेत्रवासियों में रोष है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved