Post Views 61
September 4, 2020
विद्यालय जसवन्तपुरा में 10 फूलो के पौधे व 10 छायादार पेड लगाए
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नारी शक्ति संघठन द्वारा शिव प्रसाद काबरा (राजगढ) वालो के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवन्तपुरा, ग्राम पंचायत लगतखेडा में 20 पौधे लगाए गए। जिनमे 10 फूलो के पौधे व 10 छायादार पेड लगाये।
अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया की नारी शक्ति संघठन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया था।
विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शशि सारडा, अरुण ने पौधे लगाने में पूरा सहयोग दिया। सह सचिव सुमन राठौड ने बताया कि अपने जीवन में सभी व्यक्तियों व् सभी समाज सेवी संगठनो को हर वर्ष कुछ पौधे जरूर लगाने चाहिए। कार्यक्रम में नारी शक्ति संघठन से नाथी देवी काबरा, सुशीला कुमावत, भावना पवार, सावी देवडा, नेहा शर्मा,आशा मुंदडा, कल्पना कुमावत,
सारिका यादव, अश्विन झालानी, सुमन झंवर, रिंकू पालडिया, सोनिया सर्वा, सीमा कुर्डिया आदि सदस्य मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved