For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178813620
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: 3 चिकित्सक, तहसीलदार व 1 पत्रकार सहित 32 हुए संक्रमित

Post Views 11

September 4, 2020

लगातार कोरोना मरीजो के बढने से शहरवासी भयभीत

3 चिकित्सक, तहसीलदार व 1 पत्रकार सहित 32 हुए संक्रमित
लगातार कोरोना मरीजो के बढने से शहरवासी भयभीत 
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है लेकिन प्रशासन अभी भी सुस्ती के आलम में है। गुरूवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया की लापरवाही प्रशासन और आमजन दोनों की है। गुरूवार की एक साथ 20 पुरुष और 12 महिला कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने से हर आम आदमी सोचने को मजबूर है कि आखिर करें तो क्या करें। गुरूवार को मिली रिपॉर्ट में एक पत्रकार के अलावा 3 चिकित्सक और तहसीलदार स्वयं भी है। सवाल उठता है कि जब डॉक्टर खुद पॉज़िटिव है तो मरीज़ की जांच कैसे कर रहे है ? सम्भवतया राजकीय अमृत कोर अस्पताल के आधे से ज़्यादा डॉक्टर संक्रमित है। कई डॉक्टर तो खुद अपनी जांच से कतराते है। अपना नाम नही बताने की शर्त पर अस्पताल के ही डॉक्टर ने जानकारी दी की अस्पताल के हर डॉक्टर की सेम्पलिंग लेकर आवश्यक रूप से जांच करवाई जाए। कोविड सेंटर में सभी डॉक्टर एक साथ काम कर रहे है, चाय पी रहे,साथ बेठ रहे है फिर उन्ही मे से जिसकी जांच हो वो पॉज़िटिव वरना नेगेटिव ? नियमो के तहत कोविड सेंटर में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर को 7 दिवसीय ड्यूटी के बाद 7 दिन रेस्ट और उसके बाद कोरोना जांच के बाद पुनः ड्यूटी पर लेने का प्रावधान है लेकिन इन सभी नियमो को ताक में रखा गया है। कुछ दिनों पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी की संक्रमित मिले उसी घर का मालिक ड्यूटी पर जा रहा है,घरवाले खुले आम बाज़ार में घूम रहे,ट्रेनिंग में आई नर्सिंग स्टाफ की लडकिया संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल जा रही। आखिर यह सब क्या हो रहा ? आखिर सरकार की मंशा क्या है ? शहर में गिने चुने लोग मास्क पहन रहे,सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे लेकिन बाकी के लोगो की लापरवाही का खामियाजा तो सभी को भुगतना पड़ रहा है। केवल कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने या फोटो खिंचवाने से काम नही होनेवाला। जब तक सभी मिलकर एक साथ कोरोना के खिलाफ जंग नही लड़ेंगे सफलता प्राप्त करनी तो दूर की बात रही खुद ही स्वाहा हो जाएंगे। ब्यावर शहर में गुरुवार को कोरोना महामारी ने कहर ढाते हुए 32 लोगो को संक्रमित करने का रिकार्ड रच डाला। गुरुवार को पाए गए कोरोना पॉजेटिव में 3 चिकित्सक, तहसीलदार व 1 पत्रकार सहित विभिन्न क्षैत्रो के 32 मरीज पाए गए। जिससमें शहरवासियो में भय व्याप्त हो गया है। दिनोदिन कोरोना संक्रमितो का आंकडा बढता हुआ 7 सौ के पास पहुच रहा है। राजकीय अमृतकौर अस्पताल के कोरोना अपडेट प्रभारी डॉ. प्रदीप जैंन ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षैत्रो से 32 कोरोना पोजेटिव मरीज पाए गए है। एकेएच मेडीकल टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजो को घर से एंबुलेंस द्वारा स्थानीय क्वारेंटन सेंटर में पहुचाया है। जहा पर कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. संजय जैंन मेडिकल स्टॉफ के साथ कोरोना संक्रमित मरीजो का उपचार कर रहे है।        



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved