For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146869207
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारत का समर्थन:अमेरिका ने कहा- कोरोना के दौर में भी चीन ने साजिश रची, भारत इसका उदाहरण; पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार में सैन्य बेस बनाना चाहते हैं जिनपिंग

Post Views 21

September 3, 2020

पेंटागन ने कहा- भारत के पड़ोसी देशों में मिलिट्री बेस बनाने में जुटी है जिनपिंग सरकार

अमेरिका ने कहा है कि दुनिया जब महामारी का सामना कर रही है तब चीन अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने में जुटा है। अमेरिकी डिप्लोमैट डेविड स्टिलवेल ने बुधवार को कहा- चीन क्या कर रहा है और उसके इरादे क्या हैं, इसे आप भारत के हालिया उदाहरण से समझ सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे सबूत हैं जो ये बताते हैं कि बीजिंग के इरादे क्या हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा- चीन अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार में सैन्य बेस बनाना चाहता है। हम इस पर नजर रख रहे हैं।

बातचीत की अपील
अमेरिकी विदेश विभाग में कई अहम पदों पर काम कर चुके डिप्लोमैट स्टिलवेल ने मीडिया से बातचीत में कहा- चीन क्या कर रहा है? इसको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है। आप सब देख सकते हैं। दुनिया जब महामारी से जूझ रही है तब चीन ऐसी हरकतें कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। भारत इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं। मैं बीजिंग में अपने दोस्तों से कहना चाहता हूं कि अगर कोई मसला है तो उसे बातचीत से सुलझाएं।

हर जगह विवाद करता है चीन
एक सवाल के जवाब में स्टिलवेल ने कहा- चीन को लेकर एक चीज साफ महसूस की जा सकती है। हिमालय में वो भारत से टकराव में उलझा है। इसके अलावा उसके जितने पड़ोसी हैं, उनसे भी विवाद चल रहा है। आप तिब्बत देख लें। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग और साउथ चाइना सी की बात कर लें। आखिरकार वो कहां शांति की बात कर रहा है। उसकी हरकतों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। विदेश मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि चीन को जवाब देना होगा। उसकी हरकतें सहन नहीं की जा सकतीं।

पेंटागन ने क्या कहा
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें खासतौर पर एशिया का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन बहुत तेजी और आक्रामक रवैये से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। चीन का इरादा पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे छोटे देशों में सैन्य बेस तैयार करने का है, और वो इसके लिए कई तरह की साजिशें रच रहा है। इस रिपोर्ट में कुछ और देशों के भी नाम भी हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि अमेरिका को चीन के इन इरादों पर नजर रखने के साथ ही इससे निपटने की रणनीति बनानी होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved