For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119375516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, कहा- नोटबंदी से केवल अमीरों को मिला फायदा

Post Views 31

September 3, 2020

वीडियो में राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री ने 500-1000 के नोटों को रद्दी कर दिया। पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने खड़ा हो गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते रहते हैं। गुरुवार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने अपनी वीडियो सीरीज का दूसरा हिस्सा जारी किया। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर घेरा और इसे गरीबों के खिलाफ लिया गया फैसला करार दिया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला है। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब-किसान-मजदूर पर आक्रमण था। आठ नवंबर की रात को आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोट बंद कर दिए जिसके बाद पूरा देश बैंक के सामने जाकर खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा कि क्या इससे काला धन मिटा? क्या लोगों को इससे फायदा हुआ? दोनों के ही जवाब नहीं है। राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला।
राहुल गांधी ने वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया, मोदी जी का कैश-मुक्त भारत दरअसल मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी मुक्त भारत है। जो पासा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया। जीडीपी में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए।


वीडियो में राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री ने 500-1000 के नोटों को रद्दी कर दिया। पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने खड़ा हो गया। आपने अपना पैसा, अपनी आमदनी बैंक के अंदर डाली। पहला सवाल काला धन मिटा? जवाब नहीं। दूसरा सवाल हिंदुस्तान की गरीब जनता को नोटबंदी से क्या फायदा मिला? जवाब कुछ नहीं।

कांग्रेस नेता ने कहा, 2016-18 के बीच 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई। तो फायदा किसको मिला। फायदा हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों को मिला। कैसे? आपका जो पैसा था, आपकी जेब से, आपके घरों में से निकालकर उसका प्रयोग सरकार ने इन लोगों का कर्जा माफ करने में किया। 50 बड़े उद्योगपतियों का 68,607 करोड़ का कर्ज माफ किया गया। किसान, मजदूर, छोटे दुकानकारों के कर्ज का एक रुपये भी माफ नहीं किया गया।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved