For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155798052
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: भंडार महाप्रबंधक यशपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्यावर उपखंड मुख्यालय रहा प्रथम

Post Views 11

September 3, 2020

ब्यावर का बीएनके सहाकरी उपभोक्ता भंडार कोरेाना महामारी के चलते जनता

भंडार महाप्रबंधक यशपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्यावर उपखंड मुख्यालय रहा प्रथम 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर का बीएनके सहाकरी उपभोक्ता भंडार कोरेाना महामारी के चलते जनता कफ्र्यु के दौरान शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में अव्वल रहा है। बीएनके भंडार ने प्रदेश के कई जिला मुख्यालय के भंडार को पीछे छोडक़र प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में शत प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने वालों में ब्यावर के अलावा भीलवाड़ा व झुंझुनु शामिल है। भीलवाड़ा व झुंझुनु जिला मुख्यालय है। जबकि ब्यावर उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद प्रदेश के सभी भंडार को पीछे छोड़ दिया। भंडार के महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि ब्यावर भंडार ने कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित लक्ष्य से 130 प्रतिशत अधिक लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। विभाग की ओर से एक अप्रेल से जून तक की दौरान वितरित की गई उपभोक्ता सामग्री के आधार पर समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट में ब्यावर अव्वल रहकर उत्तम श्रेणी हासिल की। जबकि बूंदी,चुरु, राजसमंद, सवाई माधोपुर संतोषप्रद श्रेणी में ही रहे। जबकि कई संभाग स्तर पर संचालित भंडार भी संतोषप्रद श्रेणी में भी शामिल नहीं हो सके। नहीं लिया अवकाश, दिया पूरा ध्यान कोरोना वैश्विक महामारी के लॉक डाउन के दौरान नोडल अधिकारी अवकाश नहीं लिया। उन्होंने स्टॉफ की मदद से लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया क भंडार को लक्ष्य की पूर्ति करवाने में विशेष रूप से तत्कालीन उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक जसमीत सिंह संधू, उपरजिस्ट्रार सहकारिता हीरालाल जीनगर, निरीक्षक जितेंद्र मालपानी समेत अन्य कार्मिकों का पूर्ण रूप से सहयोग मिला। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved