For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135608054
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

अजमेर न्यूज़: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

Post Views 11

September 2, 2020

श्री गणेश को आने का न्यौता देते हुए हर्षोल्लास से विसर्जित किया

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..
श्री गणेश को आने का न्यौता देते हुए हर्षोल्लास से विसर्जित किया 
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के अनेक स्थानों पर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेशोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बजर बट्टू गणेश मंदिर,चमन चौराहा स्थित लाटा भवन गणेश मंदिर, मालियान चौपड के चौपड के राजा गणेश, कृष्णा कॉलोनी स्थित बापू सदन आदि विभिन्न स्थानों के अलावा अपने निजी आवास में भी दस दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण और उसके भय से सभी कार्यक्रम सूक्ष्म रूप में सम्पन्न हुए बावजूद इसके भक्तो के चेहरों पर हर्ष,उल्लास, उमंग और खुशी की मुस्कराहट साफ झलक रही थी।  एक बालिका डिम्पल सोनी ने तो विसर्जन के ठीक पहले अपनी मनोकामना कि पुरे विश्व को कोरोना संक्रमण से तुरन्त मुक्ति दिलाये गणेश जी के कान में कही हालांकि बार बार पूछे जाने पर ही उसने बताया भी दिया था। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भक्तों ने गणपति बप्पा को अगले बरस फिर आने का न्यौता देते हुए विदाई दी। इससे पूर्व सत्यनारायण सारस्वत ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर आरती की। साधना सारस्वत, शिवरतन चौहान, कमल मारोठिया,राखी, सुमित, अमित,दर्शन,अवधेश,मलंगा, दिव्या, कमलकांत द्विवेदी, शेखर चौहान, सीतादेवी आदि भक्त पूजन और विसर्जन में शामिल हुए। देलवाडा गांव के निकट तालाब,बलाड और बिचडली तालाब में गणपति बप्पा को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. जैसे जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश को निज धाम के लिए विदा दिया।   

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved