For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168067330
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: 50 अस्थि कलश पहुंचेंगे हरिद्वार, 3 स्पेशल बसें रवाना

Post Views 161

May 30, 2020

वंचित मोक्ष कलशों को हरिद्वार के लिए विशेष निःशुल्क रोडवेज बसों द्वारा शनिवार को भेजा गया

जिला कलक्टर  विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवागमन के साधनों पर प्रतिबंध था। इस कारण जिले में कई दिवंगत व्यक्तियों के अस्थि कलश विसर्जन से वंचित रह गए थे। मुख्यमंत्री   अशोक गहलोत द्वारा जारी निर्देशों के तहत शनिवार को 3 रोडवेज की बसों के द्वारा 50 मोक्ष कलश 98 परिजनों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना किए गए। ये बसे रविवार प्रातः हरिद्वार पहुंचेगी। वहां धार्मिक रीति-रिवाज के साथ परिजनों द्वारा अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। तत्पश्चात ये बसें रविवार सायं हरिद्वार से रवाना होकर सोमवार प्रातः पहुंचेगी।

     बसों की रवानगी से पूर्व समस्त परिजनों की स्क्रीनिंग की गई। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाया गया। बसों का भी सैनेटाइजेशन किया गया। यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी   गजेन्द्र सिंह राठौड एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved