For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167640523
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

कोरोना न्यूज़: जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

Post Views 61

April 10, 2020

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ग्राम पंचायत दुर्गावास में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाऊन की वजह से जरूरतमंद परिवारों को तहसील प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत दुर्गावास मे आटा, दाल, चावल, साबुन, तेल, नमक, मिर्च, हल्दी आदि का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत में जरूरतमंद 48 परिवारो को चिंहित किया गया था।  ग्राम पंचायत दुर्गावास के सरपंच हरि सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत के जरूरतमंद परिवारों में ग्राम पंचायत के दुर्गावास, खाडिया, खेड़ा देवनारायण, रामावास, बिच्छूचोडा,नाका का बाडिया,चीता का बाडिया आदि गांव में जरूरतमंद परिवारों को चिंहित कर सामग्री वितरित की गई। टीम मे पटवारी विक्रम यादव, ग्राम विकास अधिकारी नेना सिंह भाटी, कनिष्क लिपिक हेमसिंह,उपसरपंच लीला देवी, पंचायत सहायक प्रताप सिंह, पंचायत सहायक लेखपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मानसिंह, आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। सरपंच रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत दुर्गावास का एक भी व्यक्ति भुखा नहीं सोए। इसके लिए और अधिक मदद के लिए भी प्रयास किया जाएगा।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved