For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135543069
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

कोरोना न्यूज़: ब्लड कैम्प में प्रतिदिन 25 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

Post Views 21

April 10, 2020

ब्लड कैम्प में प्रतिदिन 25 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेगा ब्लड कैम्प 22 अप्रैल तक जारी

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। जवरीलाल श्रीश्री माल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 9 अप्रैल से चल रहा मेगा ब्लड कैम्प 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। सामाजिक व मानवता के कार्यों में सतत सेवा को जुटे जवरीलाल श्रीश्री माल चेरिटेबल ट्रस्ट ने मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन के नियमो की पालना करते हुए स्थानीय अमृतकौर अस्पताल में 14 दिवसीय मेगा ब्लड कैम्प का आयोजन किया है । ट्रस्ट के मैनेजर संदीप ढेडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एकेएचके ब्लड बैंक में शुरू हुए ब्लड कैम्प में प्रतिदिन 25 यूनिट का लक्ष्य रखा गया। राजस्थान पुलिस मित्र से जुडे सदस्य भी अपनी सेवाएं दे रहे है। डोनर को ट्रस्ट की ओर से एक सेनेटाइजर की बोतल, एक मास्क,एक साबुन व एक जूस की बोतल का मेडिकल किट दिया जा रहा है। शिविर के दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मुकुल राजवंशी,घनश्याम, प्रवीण बडोला,धनेंद्र डोसी,विवेक श्रीश्री माल, मनीष मेहता,विकास श्रीश्री माल,आदि इस अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे है। प्राप्त रक्त को पीडित व जरूरतमंद मानव के सेवार्थ उपयोग में लिया जाएगा। ट्रस्ट जैन धर्म के प्रति सेवा समर्पित और लेखिका डॉ. सुनीता जगदीश सांखला संपादित जैन धर्म के इतिहास के साहित्य को आमजन को उपलब्ध कारने में भी अपनी सेवा दे रहा है। संस्था द्वारा संचालित ट्रस्ट ऑफीस 1-जसवंत मार्केट, सुनारान चोपड, में रोगियों के काम में आने वाले आवश्यक उपकरण जरूरतमन्दो को दिए जा रहे है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved