Post Views 11
April 9, 2020
कोविड 19 से प्रभावित लोगो को मिलेगी राहत
विधायक कोष से मंजूर हुई 1 करोड की राशन सामग्री व 5 लाख की मेडिकल सामग्री
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। विधायक शंकरसिंह रावत द्वारा कोरोना से प्रभावित परिवारो को राहत पहुचाने के लिए विधायक कोष से स्वीकृत 1 करोड की राशन सामग्री व 5 लाख रुपये मेडिकल सामग्री को उपखण्ड प्रशासन व अस्पताल को सुपर्द की गई। राशन सामग्री वितरण करने कार्य की टॉडगढ पंचायत मुख्यालय से शुरुआत की गई। विधायक रावत ने टॉडगढ व मालातो की बेर पंचायत कार्यालय पर विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच की मौजुदगी में लॉक डाउन में कोविड 19 से प्रभावित दिहाडी मजदूरों, अभावग्रस्त व्यक्ति, सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित एवं गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरित की। इसी तरह राजकीय अमृतकौर अस्पताल पीएमओ डॉ. आलोक श्रीवास्तव व ब्लॉक सीएमएचओ के साथ वार्ता कर मास्क, सेनेट्राईज व अन्य मेडिकल सामग्री सौपी गई। इसी तरह विधायक कोष से स्वीकृत एक करोड की राशि से प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर परिषद के हर वार्ड में राशन सामग्री के किट दिए जाएंगे। इस मौक़े पर विकास अधिकारी विजेन्द्र शर्मा, भालिया टॉडगढ मण्डल अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गनपत सिंह, जिला परिषद सदस्य दाऊ सिंह आदि मौजुद रहें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved