Post Views 11
April 6, 2020
कोरोना संकट को लेकर विधायक रावत व अधिकारियों की बैठक
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कोरोना संकट से निपटने के विधायक श्री रावत ने आज उपखण्ड कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। इस बैठक में विधायक कोष से स्वीकृत एक करोड रुपए की राशि से राशन सामग्री क्रय करने और लोक डाउन से प्रभावित व्यक्तियों तक पहुचाने के लिए विचार विमर्श हुआ। उपखण्ड अधिकारी ब्यावर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कमेटी बनाकर जरूरतमन्दों की सूची तैयार करवाई जा रही है। उस सूची के मुताबिक राशन सामग्री वितरित की जाएगी। इस बैठक में जानकारी दी गई राशन सामग्री के किट तैयार हो रहे है। जो कल तक तैयार हो जाएंगे। इस बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी जवाजा, आयुक्त प्रतिनिधि महेंद्र फुलवारी, बीएनके भंडार से प्रतिनिधि उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved