For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146988946
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

कोरोना न्यूज़: पुष्कर मेले में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर हुआ महास्नान, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Post Views 11

November 12, 2019

पुष्कर. करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र पुष्कर सरोवर में मंगलवार को कार्तिक मास की पावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर महास्नान हुआ। इसी के साथ पिछले पांच दिनों से चल रहा पंचतीर्थ स्नान (धार्मिक मेला) संपन्न हो गया। महास्नान के लिए श्रद्धालुओं का रैला सोमवार से उमड़ने लग गया था। मंगलवार सुबह तक हजारों धर्मप्रेमी बंधु पुष्कर पहुंच गए। इनके आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। बीते 17 सालों से पुष्कर में संतों का शाही स्नान हो रहा है। 

ब्रह्म सरोवर में महास्नान मंगलवार को ब्रह्मा मुहूर्त के बीच शुरू हुआ तथा दिनभर चलेगा। स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के माकूल बंदोबस्त किए गए। घाटों एवं मंदिरों में सुरक्षा की कमान आईएएस व आरएएस अफसरों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में सौंपी गई है।

ब्रह्माजी का विशेष शृंगार, ब्रह्म घाट पर महाआरती
कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी के उपलक्ष्य में पुजारी लक्ष्मी निवास व कृष्णगोपाल वशिष्ठ के आचार्यत्व में ब्रह्मा मंदिर में कमल पाठक ने सपत्नीक ब्रह्मा जी का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक कर सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी का मनमोहक शृंगार किया गया। कपाट खुलते ही मंगला आरती के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। उधर दिन भर ब्रह्म घाट पर श्रद्धालुओं का स्नान के लिए जमघट लगा रहा। शाम को घाट पर सरोवर की महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, पुरोहित व श्रद्धालु मौजूद थे। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट में स्नान कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने से कार्तिक स्नान का पुण्य मिलता है।

पशु मेले का रंगारंग समापन आज
पुष्कर मेले का मंगलवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मेला मैदान में ग्रामीण खेलकूद, मटका रेस, देशी-विदेशी महिलाओं व पुरूषों के बीच रस्सा-कस्सी का मुकाबला, आकर्षक झांकियां सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेला समापन पर शाम को हाईलेवल ब्रि


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved