For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179040980
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

कोरोना न्यूज़: आज से पुष्कर मेले का आगाज

Post Views 111

November 4, 2019

आज से पुष्कर मेले का आगाज 4 नवंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा पुष्कर मेला प्रशासन ने करी सभी तैयारियां

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पुष्कर का ऐतिहासिक मेला आज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना और मैला मैदान में किये गए झंडा रोहन के साथ विधिवत शुरू हो गया । पूरी दुनिया मे अपनी एक अलग पहचान रखने वाले इस मेले में शामिल होने के लिए देश और दुनिया के लाखों देशी विदेशी सैलानी पुष्कर पहुंचते है तो वही देश के कोने कोने से पांच तीर्थ स्नान करने के लिए भी हजारो श्रद्धालु भक्त पुष्कर पहुंच रहे है । पुष्कर मेले में शामिल होने के लिए देश विदेश के सैलानियों सहित कई संत महात्मा और मठाधीश भी यहां पहुंचकर कार्तिक मास की एकादशी से पूर्णिमा तक साधना करते है ।

आपको बता दें कि इतने महत्वपूर्ण पुष्कर मेले का आज विधिवत आगाज होने के बावजूद हालात बेहद खराब है । न्यूज पुष्कर की टीम आज दो अलग अलग तस्वीरों के माध्यम से अपने दर्शकों को मेले की वास्तविक सच्चाई से रूबरू करवाने जा रही है ।  एक तस्वीर पुष्कर सरोवर के किनारे स्थित परिक्रमा मार्ग की है जहां बीते दस दिनों से लगातार सीवरेज के गंदे पानी की समस्या बनी हुई है । तो वही दूसरी तस्वीर सरोवर के जयपुर घाट की है जहां आज सुबह अजमेर जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा सहित जिले के तमाम सरकारी आला अधिकारियों ने राजस्थानी साफे बंधवाकर सरोवर की पूजा अर्चना की और पुष्कर मेले का आगाज किया । पूजा से पूर्व सभी अधिकारियों ने लाइन में बैठकर रंग बिरंगे साफे बंधवाए और बाद में जमकर फ़ोटो शेषन भी करवाया । 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved