For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

कोरोना न्यूज़: गुप्तांगों में मिर्च भरने से महिला गंभीर रुप से घायल

Post Views 11

July 8, 2019

गुप्तांगों में मिर्च भरने से महिला गंभीर रुप से घायल

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकटवर्ती ग्राम कोट-किराना निवासी एक महिला द्वारा अपने पति को शराब के सेवन नहीं करने के विरोध में परिजनों ने महिला के गुप्तांगो में मिर्च डालकर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि महिला को चिकित्सालय तक नहीं लाकर उसे गांव में ही बंधक बनाकर रखा गया। जैसे तैसे अपने पीहर पक्ष के लोगों को दूरभाष पर सूचना देकर ससुराल बुलाया और पीडित महिला को ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय में लाकर दाखिल किया। घटना पाली जिले के सेदड़ा थाने की है। उपस्थित पीहर पक्ष के लोगों ने बताया कि कोट-किराना निवासी मदनसिंह आये दिन शराब पीकर घर में उत्पात मचाया करता था। इसी बात को लेकर कल भी शराब के सेवन को लेकर मना किया गया लेकिन मौके पर ही उपस्थित मदन की बहने राधा, आशा व भगवती के सहयोग से मदन ने उसके गुप्तांगों में मिर्च डालकर उसे तडफता हुआ छोड दिया। पुलिस ने इस सारे मामले में जांचकर मामला दर्ज कर लिया है, वही महिला की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 

बाइट - प्रेमाराम विश्नोई, एसएचओ, सेंदड़ा पुलिस थाना।