For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167913706
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

कोरोना न्यूज़: हर गांव का जल बजट, हर तालाब में पानी की आवक जलशक्ति अभियान की तैयारी बैठक

Post Views 61

July 1, 2019

अजमेर, 1 जुलाई। केंद्र व राज्य सरकार ने गांवों एवं शहरों को पेयजल, सिंचाई जल एवं वन क्षेत्र में समृद्ध करने के लिए जलशक्ति अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। आज से शुरू हुए प्रथम चरण में अजमेर जिले को जल शक्ति से समृद्ध करने के लिए जिला प्रशासन ने समग्र योजना बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रत्येक गांव का जल बजट, प्रत्येक तालाब तक पानी की आवक सुनिश्चित करने सहित कई नवाचार किए जाएंगे। इसका उद्देश्य आगामी वर्षों में जिले को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

     केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से शुरू होने वाले जलशक्ति अभियान से संबंधित कार्यशाला आज कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री राकेश पारीक, श्री सुरेश टांक, वासुदेव देवनानी, सुरेश सिंह रावत आदि ने जलशक्ति अभियान के क्रियान्वयन के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

     जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भूजल स्तर में बढ़ोतरी, तालाब, कुंए, बोरवैल एवं अन्य जलस्त्रोतों में पानी की आवक, वन क्षेत्र में बढ़ोतरी तथा कृषकों की खुशहाली है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शीघ्र ही एक जिला स्तरीय योजना बनाई जाएगी। इसमें विधायकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों तथा आमजन के सुझाव शामिल किए जाएंगे।

     उन्होंने बताया कि जिले की समग्र योजना में गांवों में जल बजट को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक गांव में जल की आवश्यकता, वहां विभिन्न स्त्रोतों से उपलब्ध पानी तथा जलस्तर में वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों को शमिल किया जाएगा। प्रत्येक तालाब , कुंए एवं बावड़ी तक पानी की आवक के रास्तों को खुलवाने का प्रयास होगा।  इसी तरह अन्य उपायों को भी योजना में शामिल किया जाएगा


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved