For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156078798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

हेल्थ न्यूज़: दो कदम चलते ही हो जाती है थकान तो आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

Post Views 211

September 24, 2017

रोजमर्रा के रूटीन में हम लोग बहुत सारे ऐसे काम अनजाने में कर देते हैं जिससे शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है और धीरे-धीरे ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है। अगर आप ऐसा महसूस कर रहे हैं तो उसकी वजह रोजाना के कुछ काम हो सकते हैं जिसे छोड़ देने में ही समझदारी है।

पानी की बोतल को रखें हमेशा साथ
शरीर में पानी की कमी होने से शरीर की ऊर्जा एकदम कम हो जाती है ऐसी स्थिति को डिहाइड्रेशन कहते हैं। अपने पास हमेशा पानी की बोलत रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से धूप में होने के बावजूद भी शरीर की ऊर्जा बनी रहेगी।

न खाए बाहर का खाना
हो सके तो बाहर का खाना खाने से बचें। घर का खाना ज्यादा हेल्दी होता है इसके साथ ही बीमारियों से बचाव होता है। 

ब्रेकफस्ट को कभी न करें मिस
अक्सर लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते और सीधे दोपहर का लंच ही करते हैं। ऐसा करने की कई वजह हो सकती है। लेकिन अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि सुबह का पहला मील शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। हो सके तो ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखें। इसके अलावा विटामिन और मिनरल्स भी सही मात्रा में होना चाहिए ताकि शरीर ऊर्जा से भरपूर रहे। 

जंक फूड से करें परहेज
जंक फूड खाने से न केवल मोटापा बढ़ता है बल्कि कई बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए हो सके तो जंक फूड से पहरेज करें। 

रूटीन में फल को करें शामिल
फलों में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसलिए रोजाना फलों का सेवन जरूर करें। इससे न केवल शरीर को पोषक तत्व मिलेंगे बल्कि शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved