Post Views 871
August 26, 2017
भीम सीएचसी पर शुक्रवार सुबह 6 बजे गंभीर अवस्था में लाए अधेड़ को चिकित्सक की ओर से मृत घोषित करने पर गुस्साए परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने भीम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार धूल सिंह 45 पुत्र उदय सिंह निवासी सदारण को पत्नी व अन्य परिजन सुबह भीम अस्पताल लेकर आए गए। अस्पताल लाने के बाद डॉ कमलेश बोहरा ने मरीज की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर बोहरा ने धूल सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉ बोहरा की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने चिकित्सा प्रभारी इन्द्रपाल परिहार के घर पर जाकर उन्हें जांच फिर से जांच करने के लिए बुलाया।परिहार ने भी जांच की तो धूल सिंह मृत ही पाया गया। धूल सिंह के मौत की खबर सुनते ही परिजन ड्यूटी स्टाफ और चिकित्सा प्रभारी पर बिफर गए। परिजनों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए अस्पताल की कुर्सियां एवं स्ट्रेचर, टेबल को तोड़फोड़ करने लगे। परिहार ने भी जांच की तो धूल सिंह मृत ही पाया गया। धूल सिंह के मौत की खबर सुनते ही परिजन ड्यूटी स्टाफ और चिकित्सा प्रभारी पर बिफर गए। परिजनों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए अस्पताल की कुर्सियां एवं स्ट्रेचर, टेबल को तोड़फोड़ करने लगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved