Post Views 171
April 10, 2025
चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक मनाया धूमधाम से,
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर अजमेर में निकली विशाल शोभायात्रा
अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो के सिद्धांत को लेकर गुरुवार को देश सहित अजमेर में भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर केसर गंज स्थित दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर से जैन समाज की ओर से विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई , 42 झांकियों के साथ 3 किमी लंबी शोभायात्रा जब शहर में निकली तो जगह जगह विभिन्न समाजों द्वारा पुष्प वर्षा और अल्पाहार के साथ भव्य स्वागत किया गया। केसरगंज स्थित दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में स्वर्ण रथ सहित कुल 13 रथ एवं नासिक से आया बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में 42 से ज्यादा झांकियां शामिल की गई। हर झांकी में जैन दर्शन की झलक के साथ 24 तीर्थंकरों का तप और उनके संदेशों में सद्भाव, त्याग, अहिंसा के संदेश दर्शाया गया। हर झांकी के साथ जैन समाज की महिलाओं को ही तख्तियों पर संदेश प्रदर्शित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पहली बार शोभायात्रा में वसुनंदी मुनिराज ससंघ सहित एक साथ 41 साधु-साध्वियां शामिल हुए। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया परिधान और पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शामिल हुए।णमोकार मंत्र और जियो और जीने दो के संदेश के जयकारों के साथ पूरा शहर भक्ति में हो गया जगह प्रसाद और अल्पाहार का वितरण किया गया इसके बाद मेरवाड़ा स्टेट पर जैन संत वसुनंदी महाराज के सानिध्य में एक धर्म सभा का आयोजन भी किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved