For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102427060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर जिला युवक कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गैस पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी पर जताया आक्रोश,

Post Views 91

April 10, 2025

गैस के सिलेंडर आना सागर झील में फेंक कर किया अनूठा प्रदर्शन

अजमेर शहर जिला युवक कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गैस पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी पर जताया आक्रोश,

गैस के सिलेंडर आना सागर झील में फेंक कर किया अनूठा प्रदर्शन

देश में बढ़ती महंगाई और हाल ही में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए दामों को लेकर गुरुवार को अजमेर शहर जिला युवक कांग्रेस ने अजमेर में अनूठा प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में आनासागर झील पर प्रदर्शन कर आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आम जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार को 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। मोदी सरकार एक तरफ बड़े-बड़े वादे कर रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई को लगातार बढ़ावा देकर आम जनता की कमर तोड़ रही है। आज गैस के सिलेंडर के भाव हजार रुपए तक पहुंच गए है लेकिन कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। केंद्र और राज्य में चुनाव आने पर गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए जाते हैं। जनता को पागल बनाने और भ्रमित करने का काम बीजेपी,की सरकार कर रही है। चुनाव जाने के बाद किसी न किसी बहाने से भाव बढ़ा दिए जाते हैं। महंगाई से मध्यम ओर निम्न वर्ग बुरी तरह परेशान है त्रस्त है।महिलाओं का कहना है कि आए दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्ग दाम बढ़ने से परेशान हो चुका है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर चौपाटी के पास आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर विरोध जताया है।यूथ कांग्रेस मांग करती है कि केंद्र ओर राज्य की भाजपा सरकार निम्न ओर मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करें। अन्यथा यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश सहित देशभर में सड़कों पर उतरकर विशाल आंदोलन करेगी।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved