Post Views 51
July 2, 2017
जेएलएन अस्पताल में दान करने आगे आ रहे हैं दानदाता। अपने पूर्वजों की याद में दान दी 6 व्हील चेयर। मरीजों के लिएअस्पताल में बढ़े संसाधन।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर अपने पूर्वजों की स्मृति में सेवा का कार्य करने वालों की कमी नहीं है। लोग जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कार्य करते रहें हैं। वहीं पिछले कुछ समय में दानदाताओं का ध्यान चिकित्सा सेवाओंं में भी सहयोग करने की ओर आया है। इसी के तहत शहर के नागरिक पीएल माहेश्वरी ने अपने पूर्वजों की याद में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में 6 व्हील चेयरों का दान कर समाज सेवा की पहल की है। जेएलएन अस्पताल में संसाधनों की कमी बनी ही रहती है। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां आने वाले मरीजों की संख्या अन्य अस्पतालों के मुकाबले बहुत अधिक है। ऐसे में यदि नागरिक अपने पूर्वजों की याद में ऐसे सहयोग के लिए कदम बढ़ाए तो निश्चित तौर पर अस्पताल संसाधनों की दृष्टि से बेहतरीन अस्पतालों की श्रेणी में आ सकता है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved