Post Views 01
February 20, 2026
बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है। सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की अजमेर दरगाह पर भी सलीम खान की सेहत्याबी तंदुरुस्ती के लिए खास दुआ की गई। बॉलीवुड के दुआग़ो व दरगाह ख़ादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने विशेष दुआ का आयोजन किया। जिसमें ज़ायरीन ने शिरकत की और अल्लाह की बारगाह में सलामती का हाथ उठा कर दुआ मांगी। बता दे कि सलीम खान मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है और बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। सलीम खान के चाहने वालो को उम्मीद है कि ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे की गई दुआ से वो जल्द स्वास्थ होंगे और एक बार फिर खान फेमिली में खुशियां लौटेगी।
सलीम खान की उम्र 90 वर्ष है और वो हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक है। सलीम खान ने बतौर अभिनेता फ़िल्म 'सरहदी लुटेरा,तीसरी मंजिल और दीवाना की थी । इसके अलावा फ़िल्म 'बिल्ला नम्बर 786, इंसानियत के देवता और आखिरी गुलाम के निर्माता रहे है। 1971 से 1996 तक लगभग 29 फिल्में लिखी है। जिसमे अमिताभ बच्चन और धंमेंद्र कि फ़िल्म ' शोले' बहुत मशहूर हुई जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और आज भी फ़िल्म शोले के डॉयलॉग और स्टोरी दर्शकों के दिलो दिमाग मे बसे हुए है। सलीम खान के लेखक में कुछ खास फिल्मों में डॉन,शक्ति,तूफान,मझदार,अकेला,आ गले लग जा,मस्त कलंदर,क्रांति,दोस्ताना, शान,काला पत्थर, त्रिशूल, चाचा भतीजा, जंजीर, यादों की बारात, सीता और गीता समेत हाथी मेरे साथी शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved