Post Views 01
February 20, 2026
सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही , 7600 किलो सीज
डॉ .टी. शुभमंगला आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर के आदेशों पर तथा डॉ . ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के आदेशों की अनुपालना में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तह अजमेर जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जिले में खाद्य नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा और राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण किया गया । जयपुर मुख्यालय द्वारा अनसेफ आए खाद्य सामग्री के रिकॉल करना और स्टॉक को बिक्री रोकने हेतु निर्देश की पालना में मौके पर मिले स्नेक सॉस (एपिक ब्रांड) के दो नमूने लिए गए आए शेष रहे 7600 किलो ग्राम सॉस को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगाई गई । पूर्व में जयपुर में इसी ब्रांड की स्नेक सॉस का नमूना अनसेफ पाया गया, उक्त बैच की सामग्री स्टॉक में नहीं मिली । साथ ही निर्माता को बाज़ार से संबंधित बैच की समस्त सामग्री को होलसेलर रिटेलर से तुरन्त मगवाने हेतु निर्देशित किया गया । मौके पर फ़ूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल आदि अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, जिसका धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved