Post Views 01
February 20, 2026
इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। इससे पहले बुधवार को चांद का दीदार होने के बाद दरगाह से माहे रमजान के आगाज की मुनादी की गई ।शाम को ईशा की नमाज में पहली तरावीह अदा करवाई गई। इस बार माहे रमजान में चार जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी। पहला जुम्मा 20 फरवरी को हुआ।
अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुम्मे की नमाज अदा की साथ ही दिगर मस्जिदों में भी नमाज ए जुम्मा अदा की गई।वही दरगाह खुदामें ख्वाजा की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी रमजान माह में सेहरी और इफ्तारी के लिए इंतजाम किए गए हैं। जहां लगभग 5000 से ज्यादा जायरीन सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं। खुदामें ख्वाजा ने बताया कि सुबह सेहरी में दाल चावल रोटी और शाकाहारी आइटम तो वही शाम को इफ्तारी में खजूर और अलग-अलग तरह के फल और शरबत का इंतजाम किया जाता है। यह सिलसिला 29 या 30 दिन पूरे माहे रमजान जारी रहता है।चांद दिखने पर ईद मनाई जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved