For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119014772
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण, सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही ,7600 किलो सीज |  Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | 

अजमेर न्यूज़: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ 

Post Views 01

February 20, 2026

पीड़ित परिवार वरुण सागर रोड स्थित अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। 

सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ 

अजमेर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांव कायड़ स्थित पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवरात सहित 40 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार वरुण सागर रोड स्थित अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित पंकज सेन ने बताया कि उनके परिवार में चाचा के लड़के की शादी थी। वरुण सागर रोड स्थित शादी समारोह स्थल में पिछले तीन दिन से परिवार के लोग वहीं रह रहे थे और घर पर ताले लगे हुए थे। शुक्रवार सुबह जब घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। पंकज ने बताया कि घर के अंदर अलमारी सहित सभी सामान अस्त व्यस्त था। चेक करने पर चोर अलमारी में रखी 40 हजार रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और चोरों की तलाश में जुड़ गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved