For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119016591
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण, सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही ,7600 किलो सीज |  Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | 

अजमेर न्यूज़: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी 

Post Views 31

February 20, 2026

पदयात्रा में ढाई से 3 हजार लोग शामिल हैं पैदल यात्रियों के लिए खाने पीने और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी 

अजमेर श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल सुंदर विहार परबतपुरा की ओर प्रतिवर्ष की भांति शुक्रवार को 16वीं निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए परबत पूरा स्थित खाटू श्याम मंदिर से डीजे की धुन और श्याम बाबा की झांकी के साथ भव्य रूप में रवाना हुई। पद यात्रा का शहर भर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।  पद यात्रा में करीब ढाई से तीन हजार युवा, महिला, पुरुष श्रद्धालु खाटू नगरी जा रहे हैं।श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल के अंकित गौड़ ने बताया कि निशान पदयात्रा सुन्दर विहार कालोनी परबतपुरा बाईपास स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर सुंदर विहार कॉलोनी परबतपुरा से प्रातः8 बजे शुरू हुई जो परबतपुरा बाईपास, आदर्श नगर, बिहारी गंज, भजन गंज, 9 नंबर, नगरा, अलवर गेट, मार्टिंडबल ब्रिज, केसरगंज, पड़ाव, मदार गेट, कचरहरी रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंची, इसके पश्चात पद यात्रा, घूघरा घाटी, किशनगढ होते हुए भदूँन ,मारोठ कि भेरू बाई, रुक कर अगले दिन खाटू पहुचेगी।  पदयात्रा का शहर भर में धार्मिक सामाजिक सहित व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में ढाई से 3 हजार लोग शामिल हैं पैदल यात्रियों के लिए खाने पीने और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था निःशुल्क की गई है।
 पैदल यात्रा के साथ खाटू श्याम नवयुवक मंडल की टीम जिसमें मुख्य आयोजक पाला राम सैनी, दिलावर चौहान, अरविंद गहलोत, नरेश गुर्जर, नासिर, बबलेश, मोनू राम गुर्जर, अंकित माहेश्वरी, बाबूलाल गुर्जर, सत्यनारायण कुमाहर, लोकेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सचिन सिंह, दीपेश भार्गव, दीक्षांत झा, मोनू शर्मा, शिवा ,योगेश, मुकुल आदि साथ चल रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved