Post Views 901
June 15, 2017
रिपोर्ट - क्रूर तानाशाह किम जोंग-उन के देश उत्तर कोरिया की सड़कों पर ट्रैफिक वुमन का दिखना आम बात है। इसमें भी दिलचस्प बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस में सिर्फ खूबसूरत और कुंवारी लड़कियों की भर्ती की जाती है। लड़की के 26 साल के होते ही उसे रिटायर कर दिया जाता है। अगर इस दौरान कोई लड़की शादी कर ले तो उसे भी नौकरी से तुरंत निकाल दिया जाता है।
देश में आइकॉन की तरह मानी जाती हैं ये लड़कियां
इतना ही नहीं, इनके लिए एक वेबसाइट तक है, जिसमें हर महीने ‘प्योंगयांग ट्रैफिक गर्ल ऑफ द मंथ’ का भी चयन किया जाता है।
- वेबसाइट पर एक गैम भी है। इसके साथ में उनके फैंस के लिए मैसेज और कविताएं लिखने का स्पेस भी है।
- इन महिलाओं की फोटो, डाक टिकटों, पोस्टर्स और बच्चों के खिलौनों पर ट्रैफिक डाल्स की तरह इस्तेमाल होती हैं।
- देश की महिलाएं भी इस नौकरी के लिए क्रेजी हैं। जैसे ही ट्रैफिक पुलिस के लिए वैकेंसी निकलती है, लड़कियों की लाइन लग जाती है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved