Post Views 841
June 15, 2017
रिपोर्ट--गृह मंत्रालय ने जाहिरा तौर पर एक गड़बड़ी में अपनी सालाना रिपोर्ट में स्पेन—मोरक्को सीमा की एक तस्वीर का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान की सीमा के रूप में किया है। इस पर केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुयी है तो मंत्रालय माफी मांगेगा।
यह तस्वीर 2016—17 के लिए मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में प्रकाशित हुयी है। इस तस्वीर के साथ शीर्षक सीमा पर फ्लडलाइट लगाया गया है। इस रिपोर्ट में भारत—पाक सीमा पर फ्लडलाइट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है।यह तस्वीर स्पेन और मोरक्को सीमा की है, इसकी जानकारी बुधवार को सामने आयी। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने कहा कि मंत्रालय यह पता लगाएगा कि क्या यह तस्वीर भारत——पाक सीमा की नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हुयी है तो हम माफी मांगेंगे।
सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी यह पता करने का प्रसास कर रहे हैं कि तस्वीर कहां से ली गयी। यह सीमा सुरक्षा बल से ली गयी हो सकती है, जो 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा के एक बड़े हिस्से की सुरक्षा करता है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved