For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169539681
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

जॉब न्यूज़: JEE Results सुपर-30 के सभी 30 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

Post Views 111

June 11, 2017

रिपोर्ट- भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्थान सुपर-30 के सभी 30 विद्यार्थियों ने इस वर्ष आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में सफलता पाई है. रविवार को जेईई परिणाम घोषित किए जाने के बाद सुपर- 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा है कि अब सुपर-30 का आकार और भी बड़ा किया जाएगा. नतीजों के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आनंद कुमार ने कहा,यह बच्चों की निरंतर मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है. अब समय आ गया है, जब सुपर 30 के आकार को और व्यापक किया जाए.उन्होंने बताया कि इस वर्ष सफल विद्यार्थियों में अधिकांश बच्चे दैनिक मजदूर, सीमांत किसान और प्रवासी मजदूरों के बच्चे हैं तथा सभी 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं.आनंद ने कहा कि सुपर 30 में नामांकन के लिए इस वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी.
सुपर-30 पिछले 15 वर्षों से बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने में जुटा है. अब तक इस संस्थान से कुल 396 छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है.
संस्थान गरीब परिवारों के 30 बच्चों का चयन करता है और उन्हें मुफ्त कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा देता है ताकि वे अपना ध्यान केवल आईआईटी-जेईई में सफल होने पर केंद्रित कर सके.इस कार्य में आनंद का पूरा परिवार उनका साथ देता है. उनकी मां घर में स्वयं सभी 30 बच्चों के लिए खाना बनाती हैं और उनके भाई प्रणव बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाते हैं. इस कार्य के लिए आनंद देश-विदेशों में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं.आनंद कुमार का दावा है कि इस कार्य के लिए अब तक उन्होंने किसी प्रकार का अनुदान नहीं लिया है.


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved