Post Views 831
June 11, 2017
रिपोर्ट-दुनिया भर में कई देश इस समय जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहे हैं। भारत, चीन, इंडोनेशिया के आलावा एशिया में पाकिस्तान भी दिनोंदिन बढ़ रही जनसंख्या से परेशान है। ऐसे पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि वहां पर ऐसे तीन पिता है जिनके 100 के करीब बच्चे हैं। लेकिन उन्हें इस बात से पड़ता कि कैसे वह इन बच्चों की परिवरिश करेंगे। वे बड़ी सहजता से कहते हैं, अल्लाह उनकी जरूरतें पूरी कर देगा।
विश्व बैंक और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे अधिक जन्मदर वाला देश है जहां हर महिला पर करीब 3 बच्चे हैं। वहीं, विशेषज्ञ आगाह करते हुए कहते हैं देश की बढ़ती जनसंख्या आर्थिक लाभ और सामाजिक कार्यों को प्रभावित कर रही है। 36 बच्चों के पिता गुलजार खान का कहना है कि अल्लाह ने पूरी दुनिया और इंसानों को बनाया है, इसलिए मैं बच्चा पैदा करने की प्राकृतिक प्रक्रिया को क्यों रोकूं? उनका कहना है कि इस्लाम परिवार नियोजन के खिलाफ है।
कबायली इलाके बन्नू के रहने वाले गुलजार (57) की तीसरी पत्नी गर्भवती हैं। गुलजार ने बताया, हम मजबूत होना चाहते हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट मैच खेलने के लिए उनके बच्चों को दोस्तों की जरूरत नहीं हैपाकिस्तान में बहुविवाह वैध है, लेकिन बहुत कम ही देखा जाता है। गुलजार जैसा परिवार भी कम ही है, लेकिन जो सोच उसकी है, वैसी सोच वहां कई लोगों की है। गुलजार के भाई मस्तान खान वजीर (70) की भी तीन पत्नियां हैं। वजीर के 22 बच्चे हैं। उनका कहना है कि उनके पोते-पोतियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वह गिन नहीं सकते।
उन्होंने बताया, अल्लाह ने वादा किया है कि वह खाना और अन्य संसाधन देंगे, लेकिन लोगों का भरोसा कम है। वहीं, बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रहने वाले जान मोहम्मद के 38 बच्चे हैं। जान ने 2016 में एएफपी से बातचीत में कहा था कि वह चौथी शादी करना चाहते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य 100 बच्चे पैदा करना हैं। कोई भी महिला उनसे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। उन्होंने कहा, जितने ज्यादा मुस्लिम होंगे, उनके दुश्मन उनसे उतना ही डरेंगे। मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।
पाकिस्तान में पिछली जनगणना 1998 में हुई थी। तब पाकिस्तान की कुल आबादी 13.5 करोड़ थी। 19 साल बाद देश में जनगणना की गई है और उसकी रिपोर्ट जुलाई में आने की संभावना है। जानकारों का अनुमान है कि देश की जनसंख्या करीब 20 करोड़ हो जाएगी।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को देखें तो यह इस दशक में तेजी से बढ़ी है और पिछले महीने पाकिस्तान ने अपने विकास बजट में 40 प्रतिशत की वृद्धि भी की थी। वहीं पर्यवेक्षक आगाह करते हुए कहते हैं कि बढ़ती जनसंख्या प्रगति में बाधक है। पाकिस्तान एक युवा देश है लेकिन संसाधनों और रोजगार की कमी से जूझ रहा है। यह जानकर आश्चर्य होगा कि देश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।वहीं क्वेटा के रहने वाले जान मुहम्मद के 38 बच्चे हैं और इनका टार्गेट 100 बच्चे पैदा करने का है, जिसके लिए वो चौथी बीवी को ढूंढ रहे हैं। इसके लिए कोई महिला राजी नहीं हुई है, लेकिन उनकी कोशिश खत्म नहीं हुई है।
।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved